तेलंगाना के चंचलगुड़ा जेल में अब आम लोग भी कुछ घंटे बिता सकते हैं। इसके लिए ₹500 से ₹1,500 तक का शुल्क देना होगा।
तेलंगाना जेल और सुधार सेवा ने 25 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चंचलगुड़ा जेल में 'जेल अनुभव' कार्यक्रम शुरू किया है। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग आधिकारिक जेल वेबसाइट या BookMyShow के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।