हार्दिक पंड्या की वापसी और क्रुणाल पंड्या की दावेदारी के बीच चयनकर्ता अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर सकते हैं।
अजीत आगरकर की समिति 3 सितंबर तक टीम का ऐलान कर सकती है। सीरीज के मैच 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।