हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने एक्स (X) पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की जेड+ सुरक्षा और ब्लड ग्रुप की गोपनीय जानकारी लीक करने वाले 'तेलुगु स्क्राइब' हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के.बी. फ्रैंकलिन की शिकायत पर 14 जुलाई को खैराबाद थाने में दर्ज मामले को साइबर क्राइम पुलिस को ट्रांसफर किया गया है।